वन कर्मियों को बताए आग पर काबू पाने के तरीके

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अग्निशमन विभाग की ओर से डेमो के माध्यम से वन कर्मियों को आग पर काबू पाने के तरीके बताए गए। इस दौरान वन कर्मियों व दमकल कर्मियों ने जंगलों की सुरक्षा का भी संकल्प लिया।
अग्निशमन अधिकारी सुरेश चंद्र के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दमकल कर्मियों ने लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग स्थित जंगल में आग लगाकर डेमो के माध्यम से उस पर काबू पाने के तरीके बताए। अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि गर्मी के सीजन में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगती हैं। ऐसे में वन विभाग व दमकल विभाग को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर लोगों को आग लगने के प्रति जागरूक करना चाहिए। कोटद्वार रेंज के रेंजर अजय ध्यानी ने कहा कि जंगल में आग लगने से पर्यावरण को सबसे अधिक नुकसान पहुंचता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को कार्य करना होगा। इसके उपरांत दमकल विभाग ने विभिन्न स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को आग व आपदाओं के प्रति जागरूक किया। कहा कि हमें जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। जागरूकता ही आपदा से बचाव का तरीका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *