कैरियर काउंसलिंग में छात्रों को बताएं सफलता के मंत्र

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राजकीय महाविद्यालय पोखड़ा में कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। कैरियर काउंसलिंग में विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी। कैरियर काउंसलिंग में प्रो. रमेश चंद्र रडवान ने तकनीकी क्षेत्रों से संबंधित कई पाठयक्रमों की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रो. आशा आर्य ने एमओओसीएस के पाठयक्रमों में पंजीकरण करने की जानकारी दी। प्रो. राज ममता, डा. सुशील भाटी ने भी छात्र-छात्राओं को कैरियर के कई क्षेत्रो के बारे में अवगत करवाया। प्राचार्य विदया राय ने कैरियर चुनाव व कैरियर निर्माण से संबंधित जानकारी दी। इस मौके पर डा. ऋषि कांत, आशा आर्य, कुलदीप सिंह, पंकज सिंह बिष्ट, कुसुम देवी, हेमलता देवी, राहुल कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *