कार्यशाला में बताए स्वस्थ रहने के गुर

Spread the love

रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के ईट राइट इंडिया मूवमेंट पर जिला स्तरीय संवेदीकरण की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। राष्ट्रीय सेवा योजना रुद्रप्रयाग की पहल पर जिला प्रशिक्षण संस्थान रतूड़ा में संपन्न हुई कार्यशाला में कई विषयों पर जानकारी दी गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्राचार्य हरिबल्लभ डिमरी ने कहा कि परंपरागत और सही जीवनशैली अपनाकर ही खुद को स्वस्थ रखें। डिमरी ने कहा कि आज प्रत्येक भारतीय गलत खान-पान के कारण मोटापे डायबिटीज हार्टअटैक का शिकार बन रहा है। मोटापे के रूप में भारत का विश्व में तीसरा स्थान है। भारत डायबिटीज रोगियों का कैपिटल बन चुका है। हमें अपने खानपान की आदतों व दिनचर्या में परिवर्तन लाने की जरूरत है। इस अवसर पर रिसोर्स पर्सन जिला अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ ड मोनिका ने कहा कि आज अधिकांश बच्चों में एनीमिया व रक्त की कमी पाई जा रही है। अभिभावक बच्चों में नेचुरल खानपान की आदतें विकसित करें। ड मोनिका ने माताओं से कहा कि वे कम से कम 6 माह तक अपना दूध बच्चे को पिलाएं। छह माह के बाद नेचुरल संश्टेबिल खाना बच्चों को खिलाएं। स्वस्थ रहने के लिए पानी की भी उचित मात्रा में सेवन करना चाहिए। इस अवसर पर ड कैलाश पुष्पाण ने जैविक खेती के बारे में जानकारी दी। ड पुष्पाण ने कहा कि जैविक खेती से हमें अच्छा न्यूट्रिशन भोजन मिलता है और साथ-साथ हमारी आमदनी भी होती है।
इस अवसर पर पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख जखोली जैविक षक लक्ष्मण सजवान ने पारंपरिक खेती व सब्जियों के उत्पादन पर जोर देते हुए कहा कि इससे हमें फिजिकल फिटनेस के साथ-साथ आयरन कैल्शियम प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन मिलता है जो हमारे सारे व मानसिक विकास में यह स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। इस अवसर पर जिला कोअर्डिनेटर एवं एनएसएस प्रभारी दीपक कुमार नेगी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए पावर पइंट प्रेजेंटेशन द्वारा कार्यशाला की टीम को समझाया गया। इस अवसर पर प्रधान रतूड़ा लीला देवी, प्रधान गडोरा सरला देवी राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नरेश भट्ट, उपाध्यक्ष शीशपाल पंवार, ललित मोहन दरमोड़ा, स्काउट कमिश्नर शिशुपाल रावत, सचिव सोमनाथ पोस्ती, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी दिलबर कोटवाल, हीरा नेगी, गंगा राम सकलानी, विनय सेमवाल, नरेंद्र बिष्ट, ड राखी बिष्ट इंदुकांता भंडारी, ड विनोद कुमार यादव, विजय कुमार चौधरी, राजेंद्र नेगी, शिव सिंह रावत। राइका रतूड़ा के एनएसएस के स्वयं सेवी व डीएलएड प्रशिक्षु सहित कई लोग मौजूद थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *