डेंगू से बचने के उपाय बताए

Spread the love

 

रुद्रपुर। एम्साषिकेश के चिकित्सकों की टीम ने स्कूली बच्चों को डेंगू बीमारी से बचने के उपाय के बारे में बताया। कहा कि डेंगू से बचाव के लिए कुमांऊ में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को एम्स की टीम ने लिटिल एंजेल स्कूल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के विद्यार्थियों और अध्यापकों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया गया। कार्यशाला में एम्साषिकेश में कम्युनिटी वेलनेस एंड मेडिसिन के एडिशनल प्रोफेसर ड़ संतोष कुमार पंत ने डेंगू बीमारी को एक बड़ी समस्या बताया। उन्होंने कहा कि इसे जनसहयोग से ही समाप्त किया जा सकता है। पंत ने डेंगू के बचाव के लिए ऐवन प्लस वन का फार्मूला लागू करने का उपाय बताया। इसके अंतर्गत डेंगू का लार्वा परिपक्व होने में सात दिन लगते हैं। इसके लिए नमी जरूरी है। एक चम्मच पानी में भी बड़ी संख्या में मच्छर पैदा हो सकते है। इसलिए अपने घर में सातों दिन फ्रिज, कूलर, गमले व घर के आसपास इकठ्ठा होने वाले पानी की सफाई आवश्यक है। बुखार आने पर चिकित्सक से परामर्श करें। हल्द्वानी मेडिकल कालेज के ड़ रुद्रेश नेगी ने डेंगू को सामाजिक समस्या बताते हुए कहा की जन सहयोग से ही डेंगू की समस्या से निपटना संभव है। कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत, हल्द्वानी स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश भगत, लिटिल एंजेल स्कूल के प्रधानाचार्य ड़ बृजेश कुमार दुबे और मैनेजर जया रल्स्टन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *