किच्छा में टैंपो चालकों ने किया तहसील में प्रदर्शन

Spread the love

रुद्रपुर। नगरपालिका पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए टैंपो चालकों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान एसडीएम ने उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री हरीश पनेरु के नेतृत्व में टैंपो मालिक और चालक तहसील कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा को बताया गरीब व्यक्तियों से नगर पालिका प्रशासन का नाम लेकर 20 की वसूली की जा रही है। इस दौरान उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा अवैध वसूली को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा यदि आगामी मंगलवार तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह बुधवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगे। इधर, एसडीएम ने टैंपो चालकों को न्याय का भरोसा दिलाया है। यहां चंदन सिंह चौहान, टीकाराम, चंद्रप्रकाश, गुरविंदर, कृष्णपाल, अवतार, आशु, विमल, हरेंद्र सिंह, वेदपाल, विशाल, हीरा, छोटे, रंजीत, सत्यपाल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *