धूप खिलने से तापमान में बढ़ोत्तरी

Spread the love

चम्पावत। बीते दो दिन से चम्पावत में तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगी है। इससे लोगों को ठंड से निजात मिल गई है। मंगलवार को चम्पावत में सुबह से तेज धूप खिली रही। कुछ दिन पूर्व तक बारिश होने से यहां तापमान में गिरावट आ गई थी। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे थे। लेकिन बीते दो-तीन दिन से यहां अच्छी खासी धूप खिल रही है। इससे लोगों को ठंड से निजात मिल गई है। उधर गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल स्रोतों में भी कमी आने लगी है। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता परमानंद पुनेठा ने बताया कि जिला मुख्यालय को पेयजल आपूर्ति करने वाले रौखेत स्रोत में करीब 70 फीसदी की कमी आ गई है। उन्होंने बताया कि गर्मी बढ़ने पर पानी की किल्लत और बढ़ जाएगी। मंगलवार को चम्पावत का न्यूनतम तापमान 9.50 डिग्री और अधिकतम 27.30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *