4 डिग्री पहुंचा हिमनगरी का तापमान

Spread the love

पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी से निचले इलाकों में पारा तेजी से लुढ़क गया है। बर्फबारी के बाद मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। पिछले एक सप्ताह में यहां का तापमान 7 डिग्री लुढ़कने से ठंड का असर खासा बढ़ गया है। यहां का तापमान 4 डिग्री पहुंच गया है। मुनस्यारी के पंचाचूली, राजरंभा, हसलिंग, छिपलाकेदार सहित अन्य चोटियों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद मुनस्यारी सहित आसपास के क्षेत्रों में तापमान गिर गया है। पिछले एक सप्ताह में यहां का तापमान 7 डिग्री लुढ़का है। सात दिन पूर्व यहां का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री था, जबकि शनिवार को 4 डिग्री दर्ज किया गया। पारा लुढ़कने से हिमनगरी में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी व ठंड से माइग्रेशन पर गए लोग घाटी वाले इलाकों में लौटने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *