रुद्रप्रयाग में 35 डिग्री पहुंचा तापमान

Spread the love

रुद्रप्रयाग : बीते दो दिनों से जनपद में गर्मी बढ़ गई है। शनिवार को मुख्यालय में तापमान में काफी इजाफा देखा गया। दोपहर में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि बीते दिनों तक 30 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। शनिवार को मुख्यालय सहित जनपद के अनेक स्थानों पर उमस वाली गर्मी हुई। हालांकि आसमान में बादल भी लगे रहे किंतु गर्मी से लोग परेशान हुए। वन विभाग के कंट्रोल रूम के अनुसार शनिवार को तापमान 35 डिग्री रिकार्ड किया गया। इधर, दोपहर बाद आसमान में बादल छाए गए जिससे लोगों को बारिश की उम्मीद बंधी रही। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *