बदरीनाथ में तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Spread the love

 

चमोली। हिमालय भी कितना तप रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रविवार को पर्यावरण दिवस पर बदरीनाथ में तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पहुंचा हुआ था। यहां सामान्य तौर पर तापमान 5- 6 डिग्री रहता है। कुछ दिन पहले 3 डिग्री तक दिन में तापमान रहा ।हिम क्रीडा स्थल औली में भी रविवार को तापमान 17 डिग्री के आस पास रहा। चिपको आंदोलन के विचार भूमि गोपेश्वर में रविवार को तापमान 35 डिग्री तक रिकार्ड किया गया। बदरीनाथ में रविवार को यात्रियों की संख्या पिछले 5 दिनों के सापेक्ष कुछ बढ़ी। साथ ही वाहन भी बढे। हालांकि दोपहर बाद मौसम सामान्य हुआ। बढ़ती गर्मी से यात्री भी हैरान दिखे। दिल्ली से आते मुकुंद दवे और साथियों ने बताया इस हिमालय में भी गर्मी का वातावरण देख कर उन्हे आश्चर्य हो रहा है। कई यात्रियों ने स्टेंड पोस्ट पर पीने का पानी नहीं मिलने की शिकायत भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *