दिन में बादल छाए रहे, गर्मी से राहत मिली, तापमान लुढ़का

Spread the love

हरिद्वार()। धर्मनगरी में सोमवार को पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि दिन में हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को परेशान किया। बावजूद इसके बादल छाने के कारण लोगों को धूप की तपिश और गर्मी से राहत मिली। वहीं मौसम के बदलते मिजाज के बीच अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड हुई। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा था। तापमान में गिरावट और बादलों के कारण सोमवार को गर्मी का अहसास कम रहा। शाम के समय भी लोगों को गर्मी से राहत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *