टेंपो टैवलर्स के चालक की तबियत बिगड़ी, मौत

Spread the love

देहरादून(। हरिद्वार से मसूरी पर्यटकों को घुमाने लेकर आये टेंपों टेवलर्स के चालक की तबियत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। सिविल अस्पताल मसूरी से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि रेहान उम्र 30 वर्ष पुत्र शौकत निवासी झक्कड़, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया। सूचना पर चीता लंढौर को तत्काल सिविल अस्पताल भेजा गया, जहाँ उपचार के दौरान रेहान पुत्र शौकत की मृत्यु हो गई। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने बताया कि चालक रेहान टेंपो ट्रैवलर से यात्रियों को लेकर भट्टा फॉल आया था। पर्यटकों को उतार कर वह आराम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसके सीने में तेज दर्द हुआ। जिसे पहले भट़टा गांव स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे 108 के माध्यम से लंढौर उप जिला चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *