दिल्ली क्षेत्र में पार्सल यातायात पर अस्थायी प्रतिबंध

Spread the love

दिल्ली : आगामी होली पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त संख्या को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और आनन्द विहार (ट.) रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करने वाली ट्रेनों में सभी प्रकार की पार्सल बुकिंग (आउटवर्ड लीज्ड एसएलआर/आउटवर्ड रेलवे पार्सल बुकिंग सहित) पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है।
हिमांशु शेखर उपाध्याय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी उत्तर रेलवे नई दिल्ली ने बताया कि यह प्रतिबंध 1 से 3 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा। यह प्रतिबंध नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 6/7, 8/9 एवं 14/15, आनन्द विहार (ट.) के प्लेटफार्म संख्या 2/3 से प्रस्थान करने वाली ट्रेनों पर लागू होगा। साथ ही अन्य मण्डलों से चलकर इन प्लेटफार्मों पर लोडिंग/अनलोडिंग के लिए रुकने वाली गुजरने वाली ट्रेनों पर भी उक्त अवधि में प्रतिबंध लागू रहेगा। यात्रियों का व्यक्तिगत सामान केवल यात्री डिब्बों में ले जाने की अनुमति होगी। पंजीकृत समाचार पत्र एवं पत्रिकाओं की बुकिंग सार्वजनिक सुरक्षा का समुचित ध्यान रखते हुए ही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *