हस्टल संचालकों का दस-दस हजार का चालान

Spread the love

 

नैनीताल। नैनीताल के शेरवानी क्षेत्र में संचालित हो रहे दो हस्टल संचालकों के खिलाफ मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने दस-दस हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की। मल्लीताल कोतवाली के एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने रविवार देर शाम मेट्रोपोल क्षेत्र में दो बच्चों को स्मैक का नशा करते पकड़ा था। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि शेरवानी क्षेत्र के हस्टल के लड़कों ने उनको स्मैक बेची थी। इसके बाद पुलिस ने शेरवानी क्षेत्र के हस्टल में छापेमारी की, लेकिन स्मैक बेचने वाले नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने हस्टल में रह रहे छात्रों समेत कर्मचारियों केसत्यापन की जानकारी ली तो दो हस्टल संचालकों के पास कर्मचारियों का सत्यापन नहीं मिला। इस पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने हस्टल संचालक हरीश मझिला और जीवन शाह के खिलाफ दस-दस हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की। साथ ही हस्टल के छात्रों व कर्मचारियों के सत्यापन कराने के निर्देश दिए है। साथ ही स्मैक का नशा कर रहे बच्चों की काउंसिलिंग कर उनके परिजनों के हवाले कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *