सांडों की लड़ाई में दस साल के मासूम की गई जान, मां के साथ स्कूटी पर था स्कूल जा रहा

Spread the love

ऋषिकेश। श्यामपुर में एक स्कूटी दो सांडों के आपसी लड़ाई की चपेट आ गई। दुर्घटना मे स्कूटी सवार 10 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को पहले सरकारी अस्पताल फिर एम्स में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।
शुक्रवार को बापू ग्राम के बीस बीघा की गली नंबर 3 निवासी अपर्णा तिवारी अपने 10 वर्षीय बेटे को आराध्य तिवारी स्कूटी से गढ़ी श्यामपुर स्थित स्कूल छोड़ने जा रही थी। श्यामपुर चौकी से पहले जेजे ग्लास फैक्टरी के पास दो लावारिस सांड आपस में लड़ाई कर रहे थे।
सांडों की लड़ाई के दौरान स्कूटी को टक्कर लगी और दोनों नीचे गिर गए। बच्चे के सिर पर गंभीर चोटें आई। 108 इमरजेंसी एंबुलेंस से से बच्चे का उपचार के लिए एसपीएस राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसको एम्स रेफर कर दिया। एम्स में रात को उपचार के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बच्चे का पीएम कराने से मना कर दिया। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के बच्चे के शव को परिजनों का सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *