हत्या के प्रयास के दोषी को दस वर्ष की कठोर कारावास

Spread the love

विकासनगर। शासकीय अधिवक्ता नरेश बहुगुणा ने बताया कि सतीश कुमार निवासी हाजपुर खुर्द सोनीपत हरियाणा ने विकासनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के मुताबितक सतीश कुमार के बेटे विवेक उर्फ विक्की को उनका पडोसी गुरुदयाल ज्योतिषी के पास विकासनगर लाया था। आरोप था कि यहां उसने विकासनगर में पुल नंबर दो पर बेटे को जान से मारने की नीयत से उसकी पीठ पर गोली मार दी थी और वहां से मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने विवेक के पिता को इसकी जानकारी दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में अपर सत्र न्यायाधीश विकासनगर नंदन सिंह की अदालत में सुनवाई चल रही थी। सबूतों और गवाहों को सुनकर न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार दिया है। शुक्रवार को कोर्ट ने दोषी को दस साल के कठोर कारावास और चालीस हजार जुर्माने की सजा सुनवाई। जुर्माना अदा न करने पर उसे दो साल और कारावास की सजा भुगतनी पडेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *