मादा गुलदार के आतंक ग्रामीण खौफजदा

Spread the love

अल्मोड़ा। नगर से लगे खनिया गांव में लंबे समय से मादा गुलदार का आतंक बना हुआ है। गुलदार अपने शावकों के साथ बेखौफ विचरण करते देखी जा रही है। यही नहीं ग्रामीणों पर भी गुलदार का हमला हो चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग से यहां पिंजड़ा लगाने की मांग की है। ग्राम खनिया में काफी समय से गुलदार के आतंक ग्रामीण खौफजदा हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक से अधिक गुलदारों ने गांव के आस-पास अड्डा बनाया हुआ है। संभवतº मादा गुलदार और उसके शावक हैं। रात के अलावा दिन के वक्त भी गुलदार बखौफ घूमते नजर आ रहे हैं। गुलदार ग्रामीणों के कई मवेशियों को मौत के घाट उतार चुके हैं। ग्राम प्रधान प्रिया व पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह बिष्ट के अनुसार गुलदार पूर्व में खेतों में काम कर रही एक महिला पर दिन-दहाड़े झपट गया था, एक अन्य ग्रामीण पर भी हमला हो चुका है। भाग्यवश, बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने गुलदार के आतंक से जल्द निजात मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी है। इधर वन क्षेत्राधिकारी हरीश टम्टा ने बताया कि डीएफओ से गांव में पिंजड़ा लगाने की अनुमति ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *