कापड़ गांव में चोरों का आतंक, ताले तोड़ उड़ाया सामान व नगदी

Spread the love

कोट ब्लॉक के कापड़ गांव में चोरों ने तोड़े आठ प्रवासियों के घरों के ताले
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: कोट ब्लाक के कापड़ गांव में चोरों ने 8 प्रवासी ग्रामीणों के घरों के ताले तोड़ चोरी की घटना का अंजाम दिया है। इसके अलावा चोरों ने गांव के भगवती ज्वाल्पा देवी मंदिर के दानपात्र से नकदी पर भी हाथ साफ कर लिया। राजस्व पुलिस ने ग्राम प्रधान की शिकायत पर चोरी की धारा में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर ली है। वहीं क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य ने डीएम से मामले की जांच रेगुलर पुलिस को सौंपने की मांग की है।
कोट ब्लाक के कापड़ गांव में बीते 21 अक्तूबर की रात चोरों ने 8 प्रवासी ग्रामीणों के घरों के ताले तोड़ दिए। साथ ही गांव के ज्वाल्पा देवी मंदिर के दानपात्र से नकदी पर भी हाथ साफ कर लिया। ग्राम प्रधान ने गांव में चोरी की शिकायत राजस्व पुलिस से की। राजस्व पुलिस ने मामले में चोरी की धारा में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजस्व उप निरीक्षक प्रवीण सिंह रावत ने बताया कि कापड़ गांव में 8 प्रवासी ग्रामीणों के घरों के ताले तोड़े गए हैं। जिसमें से पांच परिवार घटना के बाद गांव वापस लौट आए हैं। उन्होंने बताया कि एक परिवार ने घर से 20 से 21 हजार की चोरी की बात कही है। जबकि चार परिवारों ने ताला टूटने की बात कही है, लेकिन चोरी से इनकार किया है। बताया कि तीन प्रवासी ग्रामीणों से संपर्क कर चोरी को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *