श्रीनगर के लाल बाजार में पुलिस टीम पर घात लगाकर आतंकी हमला, एक एएसआई शहीद

Spread the love

श्रीनगर, एजेंसी।जम्मू कश्मीर की श्रीनगर घाटी एक बार फिर आतंकी हमले से दहल उठी है। जानकारी के अनुसार, व्यस्ततम इलाके लाल बाजार के एक नाके पर आतंकवादियों ने घात लगाकर पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया। इस हमले में एक एएसआई शहीद हो गए। जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर, सेना और पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी करते हुए आतंकियों की तलाश तेज कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आतंकी हमला श्रीनगर के लाल बाजार इलाके में हुआ। यह इलाका काफी भीड़-भाड़ वाला इलाका माना जाता है। बाजार इलाके के एक नाके पर पहले से घात लगाए आतंकियों ने पुलिसकर्मियों की टीम पर हमला बोल दिया। इस हमले में एएसआई मुश्ताक अहमद बुरी तरह घायल हो गए। जिन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हमले में दो अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
उधर, आतंकी हमले की सूचना पर सेना और पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। आतंकियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *