नईदिल्ली, दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में कई यादगार पारियां खेली हैं। हर पीढ़ी में कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने अफ्रीकी गेंदबाजों के खिलाफ धैर्य, तकनीक और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाया। इन बल्लेबाजों ने न सिर्फ टीम को ऐतिहासिक जीतें दिलाईं, बल्कि अपना नाम भी सुनहरे अक्षरों में दर्ज कराया। ऐसे में आइए आगामी टेस्ट सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं।
इस सूची में पहले स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने साल 1992 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। आखिरी बार वह 2011 में इस टीम के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने 25 मैचों की 45 पारियों में 42.46 की औसत से 1,741 र बनाए थे। उनके बल्ले से 7 शतक और 5 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 169 रन रहा था।
विराट कोहली इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके इस खिलाड़ी ने 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेला था। आखिरी बार वह 2024 में इस टीम के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने 16 मैचों की 28 पारियों में 54.15 की औसत से 1,408 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 3 शतक और 5 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 254* रन रहा था।
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 2001 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट मुकाबला खेला था। आखिरी बार वह 2011 में इस टीम के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने 15 मैच की 26 पारियों में 50.23 की औसत से 1,306 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 5 शतक और 2 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 319 रन रहा था।
एक और पूर्व दिग्गज भारतीय खिलाड़ी राहुल द्रविड़ इस सूची में चौथे स्थान पर है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच साल 1996 में खेला था। आखिरी बार वह 2011 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने 21 मैच की 40 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए 33.83 की औसत से 1,252 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 2 शतक और 5 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 148 रन रहा था।