तेज रफ्तार कार चारदीवारी तोड़ गंगनहर में गिरी

Spread the love

हरिद्वार। हरिद्वार जिले के बहादराबाद स्थित गंगनहर में कार गिर गई। घटना गुरुवार देर शाम की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उत्तराखंड संस्कृत यूनिवर्सिटी के नजदीक यह हादसा हुआ। घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर रवाना हो चुकी है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार चारदीवारी तोड़कर गंगनहर के अंदर समा गई। कार में कौन और कितने लोग सवार थे, पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *