थलेड़ी अध्यक्ष व बिष्ट बने महामंत्री

Spread the love

गढ़वाल जल संस्थान कर्मचारी यूनियन की नवीन कार्यकारणी का हुआ गठन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। गढ़वाल जल संस्थान कर्मचारी यूनियन की ओर से पुरानी कार्यकारणी को भंग कर नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। इस दौरान नरेंद्र थेलेड़ी को आठवीं बार यूनियन का अध्यक्ष व जगमोहन सिंह बिष्ट को महामंत्री नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष नरेंद्र थलेड़ी ने बताया कि देहरादून में आयोजित बैठक में जगमोहन सिंह बिष्ट को महामंत्री, प्रवीन गुसाईं को संयुक्त सचिव, पवन कोडियाल को कोषाध्यक्ष व जगमोहन शर्मा को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि, गगन शर्मा, नवीन भट्ट, प्रवीन चौहान, अमन ठाकुर, रोशन लाल सेठी, कमलेश भारद्वाज, शिववचन भारद्वाज, जैसिका जोर्ज, राखी जायसवाल, हरीश रौतेला को कार्यकारणी सदस्य नियुक्त किया गया है। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों को लेकर कार्य करने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि वह जल्द ही कर्मचारियों की समस्या को लेकर शासन-प्रशासन से मुलाकात भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *