थलीसैंण थाना के भवन निर्माण को धनराशि जारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जिले के थाना थलीसैंण को जल्द ही उसका प्रशासनिक भवन मिल जाएगा। शासन स्तर से थाने के प्रशासनिक भवन निर्माण को धनराशि जारी कर दी गई है।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट ने बताया कि थाना थलीसैंण पुलिस के प्रशासनिक भवन के निर्माण की लागत 215. 19 लाख से होनी है। जिसके लिए शासन से 86. 08 लाख की धनराशि जारी हो गई है। क्षेत्रीय विधायक एवं उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत प्रशासनिक भवन के निर्माण का भूमि पूजन/शिलान्यास जल्द ही करेंगे। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग श्रीनगर को सौंपी गई है। धनराशि जारी किए जाने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष थलीसैण सुरेंद्र सिंह नेगी, महामंत्री आनंद सिंह नेगी, विधायक प्रतिनिधि मनवर सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि जगदीश प्रसाद ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *