संयुक्त राष्ट्र में समर्थन के लिए भारत को दिया धन्यवाद

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ एक फोन कल में श्शांति फार्मूलाश् को लागू करने में भारत की मदद मांगी। बता दें, 24 फरवरी 2022 से यूक्रेन और रूस के बीच युद्घ जारी है।
जेलेंस्की ने ट्विटर पर लिखा, मैंने पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ फोन पर बातचीत की और उन्हें एक सफल जी-20 अध्यक्ष पद की कामना की। इसी मंच पर मैंने शांति फार्मूला की घोषणा की और अब मैं इसके कार्यान्वयन में भारत की भागीदारी पर भरोसा करता हूं। मैंने संयुक्त राष्ट्र में मानवीय सहायता और समर्थन के लिए भी भारत को धन्यवाद दिया।
फरवरी में यूक्रेन संघर्ष (नतंपदम ब्वदसिपबज) शुरू होने के बाद से, पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ-साथ जेलेंस्की से भी कई बार फोन पर बातचीत की है। चार अक्टूबर को जेलेंस्की के साथ एक फोन पर बातचीत में, प्रधानमंत्री ने कहा कि श्कोई सैन्य समाधान नहींश् हो सकता है और भारत किसी भी शांति प्रयासों में योगदान देने के लिए तैयार है।
भारत ने अभी तक यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की निंदा नहीं की है। वह इस बात पर कायम रहा है कि संकट को कूटनीति और बातचीत के माध्यम से हल किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *