कार पार्किंग की वित्तीय स्वीति पर सीएम का जताया आभार

Spread the love

चम्पावत। शासन की ओर से लोहाघाट नगर पालिका में दो मल्टी स्टोरी कार पार्किंग के लिए वित्तीय स्वीति मिलने पर नगर पालिका कर्मचारियों और नागरिकों ने खुशी जताई। इस दौरान उन्होंने सीएम धामी का आभार प्रकार किया। नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष वर्मा ने बताया कि पूर्व में नगर पालिका लोहाघाट की ओर से तीन मल्टी स्टोरी कार पार्किंग का शासन को प्रस्ताव भेजे गए थे। जिसमें दो पार्किंग जिसमें टीआरसी के पास 122़40 लाख और नगर पालिका के पास 291़09 लाख रुपये पार्किंग के लिए वित्तीय स्वीति मिल गई है। अध्यक्ष वर्मा ने बताया कि गैस गोदाम के पास भी प्रस्तावित कार पार्किंग की जल्द स्वीति मिल जाएगी। स्वीति मिलने पालिका कर्मियों ने सीएम धामी, डीएम नरेन्द्र सिंह भंडारी और पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ का आभार जताया। इस मौके पर ईओ मो़ इस्लाम, सभासद राज किशोर साह, भुवन बहादुर, नवीन नाथ, दीपक साह, दीपक नाथ, दीपा गोस्वामी, मीना ढेक, बीना कनौजिया, जीवन गहतोड़ी, राजू ढेक, प्रकाश उप्रेती, राजकुमार बिष्ट, ललित भट्ट,कैलाश उपाध्याय, प्रमोद, सुमित आदि मौजूद रहे।
पूर्व में भी आंदोलनकारी गड़कोटी ने पार्किंग की मांग उठाई
लोहाघाट। नगर लोहाघाट में यातायात की समस्या को देखते हुए राज्य आंदोलनकारी और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजू गड़कोटी ने पांच साल से ही पार्किंग की समस्या को पुरजोर तरीके से उठाया था। गड़कोटी ने बताया कि उन्होंने विभिन्न माध्यमों से नगर की पार्किंग व्यवस्था को लेकर बात उठाई। दो मल्टीस्टोरी पार्किंग की वित्तीय स्वीति मिलने पर सीएम धामी और कैबिनेट मंत्री कैलाश गहतोड़ी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *