चकरपुर बगियाघाट मार्ग निर्माण की मंजूरी पर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

Spread the love

रुद्रपुर(। चकरपुर-बगियाघाट मार्ग निर्माण की मंजूरी पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया। शुक्रवार को बिचपुरी ग्राम स्थित ग्राम प्रधान मायाचंद के आवास पर ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान मायाचंद ने की तथा संचालन पूर्व प्रधान भगवान जोशी ने किया। बैठक में बताया कि चकरपुर बाया बिचपुरी, नौगवानाथ, बगियाघाट मार्ग के निर्माण की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जिसकी अनुमानित लागत 9 करोड़ 44 लाख रुपये है। यह मार्ग मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल है। इससे न्याय पंचायत विगराबाग क्षेत्र की 12 से अधिक राजस्व ग्राम की जनता को सीधा लाभ मिलेगा। बैठक में गणेश जोशी, आलोक गोयल, बहादुर सिंह रावत, सोनू दत्ता, भरत चंद, ग्राम प्रधान चंद्रकला रौतेला, उमेश सिंह, रमेश चंद, वीर बहादुरचंद, भूपेंद्र सिंह, रमेश राणा, उम्मेद सामंत, ग्राम प्रधान मायाचंद, मंडल उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र, बृजबाला, उर्मिला राणा, सरिता राणा, प्राची राणा, गुड़िया राणा, सुशीला गोवारी, धाना कन्याल, राधा देवी, मंजू पोखरिया, हरिशंकर तिवारी, धर्मेंद्र चंद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *