थराली से गुड्डू लाल होंगे ‘आप के प्रत्याशी

Spread the love

चमोली। आम आदमी पार्टी ने चमोली जिले की थराली विधान सभा सीट से पूर्व जिला पंचायत सदस्य और पूर्व में चुनाव लड़ चुके गुड्डू लाल को प्रत्याशी घोषित किया है। आप से गुड्डू लाल को टिकट मिलने से थराली सीट दिलचस्प हो गई है। वर्तमान में थराली विधान सभा सीट पर भाजपा की मुन्नी देवी शाह विधायक पद पर काबिज हैं। भाजपा-कांग्रेस के बीच आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुड्डू लाल के मैदान में उतरने से मुकाबला रोचक होना तय माना जा रहा है। थराली सुरक्षित सीट पर 2012 से 2017 तक कांग्रेस से प्रोफेसर जीत राम विधायक रहे। 2017 में भाजपा के मगन लाल चुनाव जीते। इस चुनाव में कांग्रेस से प्रोफेसर जीत राम और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में गुड्डू लाल भी मैदान में उतरे थे। गुड्डू लाल को सात हजार से अधिक वोट मिले। इस दौरान भाजपा विधायक मगन लाल का आकस्मिक देहावसान हो गया। इसके बाद हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी मुन्नी देवी शाह ने जीत दर्ज की। उस उप चुनाव में गुड्डू लाल चुनाव नहीं लड़े । इसके बाद भी उनकी राजनैतिक और सामाजिक सक्रियता जारी रही। नन्दप्रयाग घाट सड़क आन्दोलन में गुड्डू लाल सक्रिय रहे। आम आदमी पार्टी ने थराली से गुड्डू लाल के प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *