नई टिहरी। टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक (ईडी) यूके सक्सेना ने कहा कि टीएचडीसी समपाश्र्विक क्षतिनीती के तहत 415 परिवारों का पुनर्वास व विस्थापन करने के लिए कटिबद्घ है। विस्थापन और पुनर्वास तेजी से किये जाने के लिए सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के अनुदेशों के क्रम में कार्यवाही तेजी की जा रही है। पुनर्वास व विस्थापन की कार्यवाही और तेज करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करने का काम किया जायेगा। ईडी सक्सेना ने टीएचडीसी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। वार्ता में उन्होंने आगे बताया कि जल्द से जल्द पुनर्वास का पैसा गांव वालों को दिए जाने की पहल सतपाल महाराज ने की है। जिसके लिए टीएचडीसी भी तेजी से काम करने की कार्यवाही कर रहा है। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के निर्देश पर सबसे पहले पूर्ण रूप से प्रभावित ग्रामीणों को 74़40 लाख प्रति परिवार की धनराशि दी जायेगी। ताकि आंशिक प्रभावित भी धनराशि लेने को प्रेरित हों। कहा कि प्रभावित गांवों में आंशिक प्रभावित पैसा लेने में रूचि इसलिए नहीं ले रहे हैं कि उनकी क्षति हुई भूमि के बदले में पैसा पर्याप्त नहीं लग रहा है। पूर्ण प्रभावितों में से अब कई लोग प्रतिकर की राशि नहीं ले रहे हैं। जिसके चलते उन्हें समझाने व प्रेरित करने का प्रयास किया जायेगा। क्योंकि 835 जल स्तर तक पूर्ण प्रभावितों को हरहाल में हटना होगा।इस मौके पर उप महाप्रबंध मानव संसाधन एमएन त्रिपाठी, मनबीर नेगी, दीपक उनियाल आदि मौजूद रहे।