सांप के काटने पर झाड़ फूंक में बिता दिए 12 घंटे, कालसी के किशोर की जान पर बन आई

Spread the love

देहरादून। दून मेडिकल कलेज अस्पताल में एक 12 साल के किशोर को सांप के काटने के 12 घंटे बाद परिजन लेकर पहुंचे। इससे पहले वह झाड़ फूंक कराते रहे। जब किशोर की जान पर बन आई तो उसे अस्पताल लाया गया, डाक्टरों ने उसे वेंटीलेटर पर रखकर जान बचाई। अब उसे वेंटीलेटर से हटाकर आईसीयू में रखा गया है।
बाल रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा़ अशोक कुमार ने बताया कि कालसी के एक 12 वर्षीय किशोर को उसके घर में रात करीब 12 बजे सोते समय काट लिया था। परिजन उसे झाड़ फूंक वाले के यहां ले गए। जब हालत बिगड़ने लगी तो अगले दिन करीब एक बजे उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। बेहोशी की हालत में किशोर को लाया गया, उसे वेंटीलेटर पर लिया गया। एक दिन उपचार के बाद अब शरीर मूवमेंट करने लगा है। डा़ अशोक ने बताया कि उनके नेतृत्व में डा़ आयशा इमरान और डा़ राजन मोहन की टीम इलाज में जुटी रही। कहा कि सांप के काटने पर झाड़ फूंक न कराए। एक घंटे के भीतर अस्पताल लाया जाए तो बचने की संभावनाएं ज्यादा रहती है। सांप के काटने का इलाज उपलब्ध है, इस दौरान घबराएं नहीं। क्योंकि इससे हार्ट अटैक हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *