फरार चल रहे आरोपियों को किया गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोतवाली पुलिस ने अवैध नशा तस्करी में फरार चल रहे दो वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा सभी थाना प्रभारियों को न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंट को तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार करने के कड़े निर्देश दिये गये हैं। जिसके क्रम में कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा बुधवार को चैकिंग के दौरान एनडीपीएस एक्ट में निरुद्ध वारंटी मौ फारुख, पुत्र शरीफ, निवासी लकड़ी पड़ाव, निकट स्टेडियम, तहसील कोटद्वार और अनिल चौहान पुत्र स्व. सते सिंह चौहान, निवासी चौहान मौहल्ला नजीबाबाद रोड को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *