छात्रा पर हमले के आरोपी को जेल भेजा

Spread the love

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग- चिनग्वाड़ मोटर मार्ग पर छौड़ी के पास कलेज से घर जा रही एक लड़की पर एक मजदूर ने चाकू हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। जबकि एक छात्रा जान बचाने के लिए भाग गई। राजस्व पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक सोमवार को रुद्रप्रयाग डिग्री कलेज से घर जा रही छौड़ी निवासी अमिता और उसकी दोस्त सरोली अपने घर जा रहे थे। छोड़ी नामक स्थान पर पहले वाटर टैंक में कार्य कर रहे मजदूर काशीपुर उधमसिंह नगर निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र जोगपाल सिंह ने अंकिता पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। मामले में राजस्व पुलिस को तहरीर देने के बाद मुकदमा लिखा गया और मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। राजस्व पुलिस चौकी पुनाड़ के उप राजस्व निरीक्षक सतीक अहमद ने बताया कि आरोपी को बीती रात ही गिरफ्तार कर लिया गया था। इधर, ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों में इस तरह की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में शीघ्र कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *