सीज हुए खनन वाहन जबरन टुड़ाने के आरोपी नहीं चढ़े हत्थे

Spread the love

काशीपुर। वन विभाग की टीम से जबरन दो सीज वाहनों टुड़ा ले जाने के आरोपी 24 घंटे बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
बुधवार को गांव जोगीपुरा में खनन माफियाओं ने वन विभाग की टीम से सीज दो वाहनों को जबरन टुड़ा लिया था। इस मामले में वन दरोगा आनंद सिंह डांगी की तहरीर पर पुलिस ने कुशाल चंद और कालू व अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने भी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही थी। गुरुवार को पुलिस के हाथ खाली रहे। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। बन्नाखेड़ा चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी गोस्वामी ने बताया आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिशें दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *