युवक पर जानलेवा हमले के आरोपियों ने किया आत्म समर्पण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बीती एक मार्च की रात लाल बत्ती चौक पर युवक के साथ मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों ने गुरुवार को कोर्ट में आत्म समर्पण कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को जिला कारागार पौड़ी भेज दिया है।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगमोहन रमोला ने बताया कि बीती एक मार्च की रात लाल बत्ती चौक पर कुछ युवकों ने कौड़िया निवासी रोहित कुमार के साथ मारपीट करते हुए उस पर जानलेवा हमला कर दिया था, जिससे रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों की तहरीर पर मामले में गौरव, अंकित, नवीन, गोलू बुग्गा व अन्य 8-10 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में फरार चल रहे गौरव उर्फ बॉबी, आकाश व उसके भाई सागर निवासीगण ग्रास्टनगंज कोटद्वार और दुर्गा प्रसाद निवासी ग्राम बैसठी बागी ने गुरुवार को कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया। बता दें कि रोहित के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव भी किया था, साथ ही धरना-प्रदर्शन कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *