आमपड़ाव में बढ़ी असामाजिक तत्वों की गतिविधियां, आमजन परेशान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार।
जनाधिकार मंच के अध्यक्ष आशराम ने कहा कि आमपड़ाव क्षेत्र में अवैध धंधे धड़ल्ले से चल रहे है। आलम यह है कि पनियाली नाले के किनारे सांय होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। इन लोगों का विरोध करने पर वह गाली-गलौज एवं मारपीट पर उतारू हो जाते है। अगर कोई इनके खिलाफ पुलिस में शिकायत करता है तो उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते है। उन्होंने एसएसपी पौड़ी गढ़वाल से आमपड़ाव में संचालित हो रहे अवैध धंधों को बंद करवाने की मांग की है।

जनाधिकार मंच के अध्यक्ष आशाराम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल पी. रेणुका देवी को भेजे ज्ञापन में कहा कि कोविड-19 की महामारी की दूसरी लहर पर रोक लगाने के लिए लॉकडाउन होने की वजह से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। आम आदमी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लॉकडाउन के दौरान असामाजिक गतिविधियां बहुत ज्यादा बढ़ गई है। आमपड़ाव इंदिरानगर से पनियाली नाले और वाल्मीकि बस्ती तक सांय 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक असामाजिक तत्व भारी संख्या में देख जा सकते है। जिस कारण महिलाओं और युवतियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि आमपड़ाव क्षेत्र में अवैध धंधे फल फूल रहे है। यहां बाहरी लोगों का आवागमन लगातार जारी है। बाहर से आने वाले लोगों का सत्यापन भी नहीं किया जा रहा है। स्थानीय लोग असामाजिक गतिविधियों से बहुत परेशान है। उन्होंने आम जन जीवन में शांति व्यवस्था व शांत माहौल कायम रखने के लिए अवैध धंधों को बंद करवाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *