कर्मचारियों को हटाने पर आंदोलनकारी ने जताया रोष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोरोना काल के दौरान प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में नियुक्त कर्मचरियों को हटाने पर उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी विक्रम सिंह ने रोष व्यक्त किया है।
यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा है कि लगभग पांच माह पूर्व हटाए गए कर्मचारियों को अभी तक सेवा में नहीं लिया गया है, जिस कारण उनके सम्मुख आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। कहा कि कोरोना काल में इन कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों की सेवा की, लेकिन कोविड समाप्त होने के बाद इन कर्मचारियों को सेवा से बाहर कर दिया गया, जो अनुचित है। इन कर्मचारियों को वापस सेवा में लिया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *