सरकार का उद्देश्य जन-जन तक पहुंचे योजनाएं

Spread the love

मुख्यमंत्री के गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट ने ली बैठक
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट व भुवन रावत ने दो दिवसीय कोटद्वार दौरे के दौरान आमजन की समस्याओं को सुना और समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य जन-जन तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाना है। इसके लिए आमजन को भी सरकार का सहयोग करना चाहिए।
पनियाली गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में उन्होंने आम जन के साथ केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के साथ ही कोटद्वार विधानसभा की समस्याओं पर चर्चा की। मौके पर उन्होंने कोटद्वार विधानसभा की मुख्य समस्याओं मेडिकल कॉलेज, ट्रेचिंग ग्राउंड, स्टेडियम विस्तारीकरण, पार्किंग की समस्याओं आदि को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि भविष्य में चारधाम यात्रा को कोटद्वार से भी जोड़ने की तैयारी चल रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार वे प्रतिमाह क्षेत्र में आकर जनसमस्याओं को सुनेंगे। मौके पर कोटद्वार क्षेत्र में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के संदर्भ में चिंता व्यक्त की गई और शासन-प्रशासन को इस विषय को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, सुमन कोटनाला, उमेश त्रिपाठी, राम प्रकाश शर्मा, विजय लखेड़ा, दर्शन सिंह बिष्ट, संग्राम सिंह भंडारी, गायत्री भट्ट, अनिता आर्य, मंजू जखमोला, कमल नेगी, सुरेंद्र आर्य, मनोज पंथरी, पंकज भाटिया, दीपक पोखरियाल, संजय नेगी, गजेंद्र रावत, मानेशवरी, पिंकी खंतवाल, मीनू डोबरियाल, लक्ष्मी रावत, रजनी बिष्ट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *