फैक्ट्री से निकाले गए श्रमिकों का फूटा गुस्सा

Spread the love

रुद्रपुर। लोहियाहेड रोड स्थित एक निजी फैक्ट्री से निकाले गए श्रमिकों का सब्र जवाब दे गया। उन्होंने तहसील में धरना-प्रदर्शन कर फैक्ट्री प्रबंध के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने प्रबंधन पर बिना कारण बताए दो सौ कर्मचारियों को निकालने और कई माह से वेतन न देने का आरोप लगाया। सोमवार को तहसील पहुंचे श्रमिकों ने कहा जब से फैक्ट्री की स्थापना हुई है। तब से कई बार विभिन्न कारणों से फैक्ट्री बंद हुई है। बावजूद इसके उन्होंने एक होकर फैक्ट्री प्रबंधन का साथ दिया। लेकिन फैक्ट्री प्रबंधक लगातार कर्मचारियों का आर्थिक शोषण करता रहा। उन्होंने कहा कोई भी कर्मचारी फैक्ट्री प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत नहीं करता। ऐसे करने वालों को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। कहा कि कुछ दिन पहले फैक्ट्री में कार्य करने वाले दो सौ कर्मचारियों को निकाल दिया गया। इतना ही नहीं कर्मचारियों का बोनस और वेतन का भुगतान भी नहीं किया गया। उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन से बकाया धनराशि का भुगतान करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे परिवार समेत धरने पर बैठने को बाध्य होंगे। यहां अखिलेश कुमार, सचिन सिंह राना, महेश चंद, नजीर अंसारी, गोविंद राम, चुन्नी लाल, हरि सिंह, रवि बिष्ट, कुंदन सिंह, अनिल कुमार, जगत सिंह, बाबू राम, लाल सिंह, संजय सिंह, रमाकांत, राहुल सिंह, राम चंदर, विजय धामी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *