उपनल कर्मियों ने किया आंदोलन का ऐलान

Spread the love

पिथौरागढ़। उपनल कर्मी आज व मंगलवार को कार्यबहिष्कार करेंगे। उन्होंने जल्द मांगे पूरी न होन पर उग्र आंदोलन व देहरादून में अनशन की चेतावनी दी है। पिथौरागढ़ के एक होटल में उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक हिम्मत सिंह व सह संयोजक संतोष चंद ने पत्रकार वार्ता की। कहा कि शासन लगातार उपनल कर्मचारियों की अनदेखी करता आ रहा है। उन्होंने न्यायालय के आदेशों का पालन कर समान काम समान वेतन देने, उपनल कर्मियों के पदों को कैडर मानने, एसएलपी का फैसला नहीं आने तक उपनल के पदों पर भर्ती नहीं करने, निकाले गए कर्मियों को बहाल करने और 20 लाख का बीमा करने की मांग की। कहा कि दो दिन आंदोलन कर सरकार को चेताने का कार्य किया जा रहा है। मांगे नहीं मानने पर देहरादून में उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं व्यापार संघ उपाध्यक्ष आशीष सौन ने उपनल कर्मियों को समर्थन देते हुए उनकी मांगों को जायज ठहराया है। इस दौरान उपनल संघ के जिलाध्यक्ष त्रिभुवन बसेड़ा, कोषाध्यक्ष दिनेश डसीला, पूर्व महासचिव दिनेश पंत सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *