जनविरोधी नीति अपना रही भाजपा: नवल किशोर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी पौड़ी नवल किशोर ने कहा कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार जनविरोधी नीति अपनाकर जनता का शोषण कर रही है। कहा कि विकास के नाम पर सरकार लगातार जनता को गुमराह कर रही है। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है।
नव किशार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सबसे अधिक अनदेखी पौड़ी विधनसभा में की है। आरोप लगाया कि विधायक पौड़ी की लापरवाही के कारण क्षेत्र से ग्रामीण पलायन को मजबूर हो रहे हैं। जिला अस्पताल पौड़ी पीपीपी मोड पर निजी हाथों मे इंद्रेश अस्पताल देहरादून को दिया गया है। लेकिन यहां की अव्यवस्थाओं से जनता परेशान है। बस अड्डा पौड़ी का कई बार लोकार्पण हो चुका है, लेकिन निर्माण कार्य अब भी अधर में लटका हुआ है। यही नहीं मुख्यालय की खस्ताहाल सड़कें लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई हैं । ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की स्थिति भी खस्ताहाल है । आरोप है कि सरकार के साढ़े चार वर्ष केवल जनता को गुमराह करने में ही बीते हैं। युवाओं को रोजगार के लिए सड़कों पर संघर्ष करना पड़ रहा है और महंगाई चरम पर है। पेट्रोल डीजल के दामों मे रिकार्ड बढोत्तरी हो रही है लेकिन सरकार इस पर अंकुश नहीं लगा पा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *