गोपेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

Spread the love

-चमोली। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में काले षि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ हुई बर्बता और इसका विरोध करने जा रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में चमोली के कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। हाथों में पार्टी का झंडा लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर मौन मार्च निकाल पर अपनी गिरफ्तारी दी।
सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी की अगुवाई में काली पट्टी पहनकर व मौनव्रत धारण कर जिला पुलिस मुख्यालय गोपेश्वर में पुलिस अधीक्षक के सम्मुख अपनी गिरफ्तारी दी। पुलिस ने सांकेतिक रूप से गिरफ्तारी देने आये 29 कांग्रेस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी देने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व मंत्री राजेन्द्र भंडारी, आनंद सिंह पंवार, प्रमोद बिष्ट, अरविंद नेगी, दीवान सिंह बिष्ट, हरेंद्र सिंह राणा, गुलाब सिंह बिष्ट भगत कनियाल, धीरेन्द्र गरोडिया ,उषा रावत, संदीप भंडारी, जिलाध्यक्ष ,संदीप नेगी, योगेंद्र बिष्ट,देवेन्द्र फर्स्वाण, मंजू फर्स्वाण, ऊषा फर्स्वाण, राजेन्द्र लाल, राहुल कुमार, लीला रावत, अंजू राणा, मुकुल बिष्ट, महेशी देवी, महेंद्र नेगी, नरेंद्र पंवार, सुरेंद्र बिष्ट, कुंवर सिंह भंडारी, सुरेंद्र पंवार, गबर सिंह रावत, सुनीता देवी,, नरेंद्र वर्त्वाल , राकेश रावत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *