श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राममय रहा माहौल

Spread the love

अल्मोड़ा। अयोध्या में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर में उत्साह का माहौल रहा। सुबह से ही नगर के मंदिरों में भीड़ जुटी रही। इस दौरान झांकियां व शोभायात्रा मोहल्लों में बड़ी धूमधाम से निकाली गई। नगर में सुबह से ही माहौल दिवाली जैसा प्रतीत होने लगा, पूरा शहर भगवा रंग श्री राम और के हनुमान के झंडों से पटा नजर आया। जगह-जगह आतिशबाजी से माहौल दिवाली सा प्रतीत हो रहा था। घर-घर भगवा छाएगा रामराज फिर आएगा, जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। नगर में रत्नेश्वर, गंगोला मुहल्ला, नन्दा देवी, रघुनाथ मन्दिर, लक्ष्मेश्वर, उल्का देवी, धारानौला में माघी खिचड़ी व प्रसाद वितरित किया गया। मंदिरों में पूजा अर्चना को भारी भीड़ रही, खासकर श्री रघुनाथ मंदिर और रामशिला में महिलाएं भजन कीर्तन के साथ रामभक्ति में सरोबार नजर आई। जगह जगह पर प्रसाद, हलवा बांटा गया। लोगों ने घरों पर टीवी और मोबाइल में प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। मंदिरों में अखंड रामायण, सुंदरकांड का पाठ एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *