विकासनगर। थाना सहसपुर क्षेत्र में कार रोककर कुछ युवकों ने तीन युवकों की पिटाई कर दी। साथ ही कार का शीशा भी तोड़ दिया। जाते-जाते वह पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दे गए। तहरीर के बाद सहसपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि अशफाक अली पुत्र अलियास अहमद निवासी घमोलो खुशहालपुर ने तहरीर दी है। बताया कि शनिवार को वह अपनी बहन और भाइयों के साथ लांघा रोड से अपने घर जा रहे थे। लांघा रोड के पास उनके साथ सोहेल पुत्र भूरा, परवेज पुत्र इस्लाम, फिरोज पुत्र नजाकत, हैदर पुत्र नसीम, राकिब पुत्र नसीम, सलमान पुत्र भूरा, अरसलान, शेर खान पुत्र शमशेर सिंह निवासी घमोलो खुशहालपुर ने गाली-गलौज और मारपीट की। इससे तोहीद और समून पुत्र मेहबूब तथा आजम पुत्र ताहिर को गंभीर चोटें आई।