नई टिहरी। न्यू टिहरी इंटरनेशनल स्कूल (एनटीआईएस) और दून किंडरगार्टन (डीकेजी) पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं की रंगारंग सांस्कृतिक की धूम रही। कार्यक्रम में धराली प्राकृतिक आपदा पर नाटिका के मंचन से दर्शक भाव-विभोर हुए। उत्कृष्ट अभिनय से दर्शकों के आंखों में आंसू आ गए। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा सहित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया। रविवार को बौराड़ी स्टेडियम में एनटीआईएस और डीकेजी स्कूल के वार्षिकोत्सव का नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत,भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत,पूर्व प्रमुख सुनीता देवी,निदेशक शालिनी जौली ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि शहर के पलायन को रोकने में इस स्कूल का बड़ा योगदान है। कहा कि शहर को स्वच्छ और पर्यटन नगर बनाने के लिए मिलकर कार्य करने की जरूरत है। भाजपा जिलाध्यक्ष रावत ने कहा कि स्कूल गुणवत्तापरक और तकनीकी शिक्षा देकर छात्रों को समृद्ध कर रहा है। स्कूल के शालिनी जॉली,प्रबंधक सुयश धनराज,प्रधानाचार्य प्रवीन भट्ट ने स्कूल की प्रगति और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। कहा कि बोर्ड परीक्षा सहित सभी कार्यक्रमों में स्कूल लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। नर्सरी और एलकेजी के छात्र-छात्राओं ने बॉलीवुड सांग, नन्हे-मुन्ने बच्चों,वन्स एगेन जैसे प्रस्तुतियां पर वाहवाही लूटी। वहीं धराली आपदा नाटिका,आपदा से निपटने की तैयारी,लचीलेपन,पानी बचाओ,नदी संरक्षण के बारे में जागरूकता कार्यक्रम,पारंपरिक गढ़वाली,जौनसारी नृत्य पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। ड्रीम्स शीर्षक से की प्रस्तुति ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना से जुड़ी भावनाओं को झकझोर के रख दिया। वहीं कक्षा 11 और 12 वीं के छात्र-छात्राओं ने जीतू बगड़वाल नृत्य नाटिका का सुंदर आयोजन किया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य देवाशीष उनियाल,डीकेजी के प्रधानाचार्य लता पांडेय,एसएमसी के अध्यक्ष धनेश बत्र्वाल,सभासद मानवेंद्र रावत,सीमा नेगी,ऋतु भूषण,बीडी कुनियाल,सतीश थपलियाल,डॉ.यूएस नेगी,अंजू ध्यानी, प्रिया,प्रीति भट्ट,रचना उनियाल,पूजा ढोडी,रश्मि रावत, शुभम,आशीष चमोली,विशेष,गौतम नेगी,यजुवेंद्र चौहान,नरोत्तम रावत,राजीव,अरविंद कोली आदि मौजूद थे।