राम वन गमन की लीला को देखकर दर्शकों की आंखें हुईं नम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौड़ी रामलीला की पांचवीं संध्या में राम वन गमन की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों का भावपूर्ण मंचन देख दर्शकों की आंखें नम हो गईं। राम केवट संवाद का भावपूर्ण मंचन की दर्शकों ने सराहना की।
पौड़ी रामलीला मैदान में भगवान विष्णु की स्तुति के साथ रामलीला का भावपूर्ण मंचन शुरू हुआ। इस दौरान भाव नृत्य में वैभवी, खुशी, अदिति और कनिका की प्रस्तुति भी बेहतरीन रही। पांचवें दिन के मंचन में राम के वन गमन से पूर्व राम लक्ष्मण संवाद, लक्ष्मण सुमित्रा संवाद से लेकर राम का पिता राजा दशरथ से वन गमन हेतु आज्ञा मांगना, वन गमन, राम केवट संवाद, गंगा तरण, सुमंत का अयोध्या लौटना, दशरथ सुमंत संवाद, दशरथ देहावसान, कैकई भरत संवाद के जैसे दृश्य आकर्षण का केंद्र रहे। भरत की भूमिका में अभिषेक नौटियाल और शत्रुघ्न की भूमिका में सुधांशु नौडियाल के अभिनय ने दर्शकों को प्रभावित किया। निषादराज की भूमिका में डॉ. मदन मोहन नौडियाल रहे। अमेरिका से रामलीला मंचन देखने पहुंची कुरा देवी ने आरती में हिस्सा लिया। रामलीला के आयोजन में सुशील बहुगुणा, गिरीश बर्थवाल, गणेश रावत, मनवीर रावत, जसपाल सिंह रावत, विमल चंद्र बहुगुणा, ललित चिटकारिया, कुलदीप गुसाईं, देवेंद्र सिंह रावत, मनोज आदि सहयोग कर रहे हैं। जबकि बेहतरीन ध्वनि व्यवस्था का ललित पंत, शुभम पंत की देखरेख में हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *