पंचायत विकास का मूल आधार : बलूनी

Spread the love

सांसद अनिल बलूनी ने खोला स्कूल में किया मतदान
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : सोमवार को पौड़ी जिले के सात ब्लॉकों में पंचायत चुनावों को लेकर सोमवार को दूसरे चरण के लिए मतदान हुआ। सांसद गढ़वाल एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने अपने बूथ कोट ब्लॉक के तहत प्राइमरी स्कूल खोला में मतदान किया। सांसद ने अपने अभियान अपना वोट, अपने गांव अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि इस प्रयास से सूने पहाड़ एक फिर से जीवंत हो रहे हैं। कहा कि आने वाले समय में अपना वोट, अपना गांव जैसे अभियान को और गति दी जाएगी, ताकि यहां के गांवों में एक बार फिर से रौनक लौटे।
सांसद गढ़वाल ने मतदान करने के बाद आम लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा कि ग्राम स्वराज के लिए लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने में अपना सहयोग दें। कहा कि मेरे लिए यह महत्वपूर्ण दिन है, आज बड़ी संख्या में प्रवासी अपने गांवों में आ रहे हैं, गांव रोशन हो रखे हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह से समय-समय पर लोग अपने गांव आएं और यहां के त्योहारों में भी शामिल हों। उत्तराखंड बनाने की जो मूल भावना थी उसे भी आज बल मिल रहा है। मतदान करने के बाद बलूनी अपने पैतृक गांव नकोट पहुंचे और यहां अपनी चाची के साथ परिजनों का आशीर्वाद लिया। बलूनी ने कहा कि पंचायत हमारे विकास का मूल आधार है और आज मतदान को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया। इसके बाद सांसद ने अपने घर पर भोजन किया। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष पौड़ी कमल किशोर रावत, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय बलूनी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी और परिजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *