भालू ने गोशाला की छत उखाड़ी

Spread the love

रुद्रप्रयाग : सोमवार देर रात फाटा के निकट रविग्राम में भालू ने एक गोशाला की टिन की छत को उखाड़ फेंका और मवेशियों पर हमला करने की कोशिश की। इस दौरान जानवरों के शोरगुल से ग्रामीण जागे और शोर मचाकर भालू को भगाया। ग्रामीण हर्षवर्धन जमलोकी ने बताया कि रात 11 बजे भालू ने उनके घर के पास बनी गोशाला की छत उखाड़कर अंदर घुसकर मवेशियों को मारने की कोशिश की। घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। रेंजर आशीष जिरवाण बताया कि वनविभाग की टीम रात को ही मौके पर पहुंचे। क्षेत्र में गश्त की और इलाके की निगरानी की जा रही है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *