योजनाओं का लाभ पूर्व की भांति जारी रखने की मांग

Spread the love

नैनीताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को पिछले छह माह से कोई लाभ नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने श्रम मंत्री हरक सिंह रावत से वार्ता कर विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को पूर्व की भांति सरकार की योजनाओं का लाभ देने की मांग की है। विधायक ने बताया कि ओखलकांडा, धारी, रामगढ़, भीमताल के हजारों श्रमिकों ने अपना पंजीकरण श्रम विभाग में कराया है। जिनका श्रम विभाग द्वारा पंजीकरण निरस्त कर दिया जा रहा है। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के श्रम विभाग में पजीकृत गरीब श्रमिक हजारों रुपये खर्च कर हल्द्वानी आ रहे हैं, उनको दोबारा पंजीकरण करने को कहा जा रहा है। जिस कारण उनको श्रम विभाग द्वारा मिलने वाली योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। विधायक ने श्रम मंत्री से वार्ता कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र के जिन श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीकरण है उनका पंजीकरण निरस्त न करने, विभाग द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ पूर्व की भांति जारी रखने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *