महाविद्यालय योग प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ रहीं दीप्ति पसबोला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। डॉ पीतांबर दत्त बड़थ्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में लॉकडाउन के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें योग प्रतियोगिता मैं महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया ऑनलाइन योग प्रतियोगिता में दीप्ति पसबोला बीकॉम फिफ्थ सेमेस्टर की छात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसको आज दिनांक 29.7.2021 को महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पवार ने प्रथम पुरस्कार के प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया इस अवसर पर प्रोफेसर जानकी पवार ने कहा कि कोविड-19 के दौरान महामारी से बचाव के लिए योग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है भारत में जहां पर विश्व की सर्वाधिक दूसरी जनसंख्या निवास करती है वहां पर वास्तव में योग ईश्वरीय वरदान है जो लोगों को रोग मुक्त रखने में असरदार है ’ उन्होंने समस्त छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि योग को निरंतर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर प्रति दिन योगाभ्यास करने की आवश्यकता है ’ इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर किशोर सिंह चौहान वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉक्टर सीमा चौधरी डॉ महंत मौर्य डॉक्टर अभिषेक गोयल डॉक्टर देवेंद्र चौहान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *