धूमधाम से मनायी रामष्ण परमहंस की तिथि जयंती

Spread the love

चम्पावत। अद्वैत आश्रम मायावती लोहाघाट में श्रीरामष्ण परमहंस की 188वीं जन्म जयंती को धूमधाम से मनाई। इस दौरान श्रीरामष्ण परमहंस के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। मंगलवार को आश्रम के प्रबंधक स्वामी सुहृदयानंद की अगुवाई में प्रबुद्घ भारत पत्रिका के एसोसिएट एडिटर स्वामी शांतचित्तानंद ने रामष्ण परमहंस के जीवन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि परमहंस ने दुनिया को धर्म और आध्यात्म की नई राह दिखाई थी। कहा कि रामष्ण परमहंस ने काली मां की भक्ति और मानव सेवा करते हुए अपने शिष्यों को धर्म और भक्ति का सच्चा पाठ पढ़ाया था। यहां कीर्ति बगौली, त्रिभुवन उपाध्याय, प्रकाश लखेड़ा, शशांक पांडेय, कैलाश खर्कवाल, शेखर पुनेठा, अमरनाथ वर्मा, गणेश पांडेय, सुमित पुनेठा, गजेंद्र उपाध्याय, मोहित पुनेठा, संदीप बगौली आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *