भाजयुमों ने मतदाओं को जागरुक किया

Spread the love

चम्पावत। लोहाघाट में भाजयुमो ने नव मतदाता सदस्यता अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान नए मतदाताओं के आवेदन भरे और पहली बार बने मतदाताओं का स्वागत किया गया। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष मोहित पाठक के नेतृत्व में कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व भाजपा जिला महामंत्री नवीन बोहरा और नगर मंडल अध्यक्ष महेश बोहरा ने किया। जिलाध्यक्ष पाठक ने बताया कि जो युवा पहली बार आने वाले विधान सभा चुनाव में मतदान करने जा रहे हैं। उनके वोटर आई कार्ड बनाने के लिए फार्म भरे गए। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा, जिला महामंत्री देवेंद्र अधिकारी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहित पांडेय सोशल मीडिया प्रभारी बलवंत गिरी, राजू पांडेय, योगेश तिवारी, रोशन कुमार,नवीन चिलकोटी, अमित रावत,शेखर बोहरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *