भाजपा ने राज्य में बेरोजगारी, असफलता और सीएम बदलने के अलावा कुछ भी नहीं किया : गरिमा

Spread the love

चमोली। कांग्रेस नेत्री और गढ़वाल प्रभारी गरिमा मेहरा दसौनी ने प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर असफल बताते हुये कहा इस सरकार ने मुख्यमंत्री बदलने और राज्य में बेरोजगारी , असफलता के अलावा कुछ भी नहीं किया। गरिमा दसौनी ने कहा कि यह सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार समेत सभी पक्षों में असफल हुयी है। आगामी चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखायी। गोपेश्वर में पत्रकारों से वार्ता में कांग्रेस नेता गरिमा दसौनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने कभी भी गैरसैंण के मसले पर गम्भीरता नहीं दिखायी। राज्य बनने पर जब भाजपा की अंतरिम सरकार बनी तो उसी समय भाजपा चाहती तो एक ठोस निर्णय लेती और गैरसैंण को राज्य की राजधानी घोषित करती। जैसे कि उत्तराखंड राज्य के साथ बने अन्य राज्यों के मामले में हुआ। कहा भाजपा ने गैरसैंण को ग्रीष्म कालीन राजधानी बनाकर स्थाई राजधानी के मामले को अधर में डाल दिया। पत्रकारों से वार्ता में गरिमा दसौनी ने कहा कांग्रेस सरकार बनते ही गैरसैंण स्थाई राजधानी बनायी जायेगी। देवस्थानम बोर्ड भंग किया जायेगा। पुरानी पेन्शन योजना लागू कराने के लिये राज्यों को अधिकार दिये जाने के मसले पर कार्य होगी। कांग्रेस की नेता ने कहा भाजपा का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारा भाजपा के लिये केवल नारा है। इस सरकार में भाजपा के ती़न नेताओं पर महिलाओं के यौन उत्पीडन के आरोप लगे । इस प्रेस वार्ता में पूर्व कैबनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी ने कहा चमोली जिले में कांग्रेस सरकार ने शिक्षा , स्वास्थ्य के जो भी संसाधन खड़े किये थे। भाजपा सरकार ने सब ठंडे बस्ते में डाल दिये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *